मनीष सहानी जिला संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पनियरा पुलिस द्वारा दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र राममिलन, निवासी ग्राम मोहद्दीनपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना पनियरा पर मु0अ0सं0 237/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत था। उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1.आकाश पुत्र राममिलन, निवासी ग्राम मोहद्दीनपुर, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज, उम्र 22 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
1. उपनिरीक्षक अनीश कुमार शर्मा, थाना पनियरा।
2. कांस्टेबल सुशील कुमार, थाना पनियरा।
3. कांस्टेबल मुकेश यादव, थाना पनियरा जनपद महराजगंज मौजूद रहे।









