धनंजय गुप्ता क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। जनपद महराजगंज के सिसवा ब्लॉक अंतर्गत गेरमा चौराहे पर छठ महापर्व को लेकर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। छठ पूजा की तैयारियों के बीच महिलाएं, पुरुष और अन्य श्रद्धालु बाजार में पहुंचकर पूजा के लिए आवश्यक सामान, फल-फूल और हरी सब्जियों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
बाजार में छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कोई पूजा के लिए फल खरीद रहा है तो कोई सब्जियां और अन्य जरूरी सामान खरीदता दिखाई दे रहा है। चारों तरफ छठी मैया के पर्व की तैयारी और भक्ति का माहौल बना हुआ है।
छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ छठी मैया और भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना की तैयारी कर रही हैं।
छठी मैया से यही प्रार्थना है कि सभी के परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
🙏 आप सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
जय छठी मैया! जय सूर्य देव!









