आजकल गाँव में सुबह का नज़ारा हुआ दिलचस्प, लोगों में बढ़ी उत्सुकता

News Desk
views
17
1 month ago
Published On:

Follow Us

सूरज निकलने से पहले ही लोग कंबाइन मशीन वाले के पास पहुँच जाते हैं। हर किसी को यही जल्दी रहती है कि पहले हमारी ही फसल कट जाए।

कोई कहता है — “पूरब चलो, पहले हमारा गेहूँ काटो!”

तो कोई आवाज़ लगाता है — “अरे दक्षिण चलो,हमारी फसल तैयार खड़ी है!”

खेतों में लहराती सुनहरी बालियाँ, किसानों के चेहरों पर उम्मीद की चमक और कंबाइन मशीन की गड़गड़ाहट… यह सब मिलकर गाँव की जिंदगी का एक खूबसूरत दृश्य बना देते हैं।

यही वह मौसम होता है जब महीनों की मेहनत रंग लाती है और किसान के दिल में सुकून और खुशी उतर आती है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि हर किसान की मेहनत रंग लाए,फसलों में बरकत हो और हमारे गाँव हमेशा खुशहाल रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment