जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा, महराजगंज । एस. एस. इंटर कॉलेज, करमही में क्वार्टरली परीक्षा 2026 के मेधावी छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में प्रबंधक अजय कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र, उप-प्रधानाचार्य आदित्य कुमार पाण्डे सहित सभी शिक्षक मौजूद रहे।
‘मेरे सपनों का भारत’ में विद्यालय का परचम
वहीं प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सिसवा बाजार में आयोजित हुई।
इसमें एस. एस. इंटर कॉलेज करमही की छात्रा अमृता गुप्ता ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान और काजल चौहान ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।










