चितरंगी के बेलहवा में महिला से मारपीट, पुलिस पर मनमुताबिक रिपोर्ट दर्ज न करने का आरोप

News Desk
views
33
6 hours ago
Published On:

Follow Us

राहुल तिवारी जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज सिंगरौली मध्यप्रदेश 

 

सिंगरौली।सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र के बेलहवा गांव में एक महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। 

पीड़ित महिला का आरोप है कि दबंगों ने उसके साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि पुलिस भी इस मामले में न्याय देने के बजाय हीलाहवाली कर रही है। 

पीड़िता का कहना है कि घटना की शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने उसकी मर्जी और वास्तविक घटना के मुताबिक रिपोर्ट (FIR) दर्ज नहीं की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, बेलहवा निवासी पीड़िता सोनकली जायसवाल के साथ बीते दिनों 31जुलाई 2026को स्थानीय कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे कर विवाद किया विवाद के बाद मुक्का, लात,लाठी-डंडों से मारपीट करवाए।

 इस मारपीट में महिला को चोटें आई। 

घटना के तुरंत बाद जब पीड़िता लहूलुहान हालत में चितरंगी थाने पहुंची, तो वहां उसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया।

 

पीड़िता का आरोप है कि उसने आवेदन में जिन जिन लोगों के नाम उल्लेख करने की मांग की, पुलिस ने उन्हें दरकिनार कर दिया।

 पुलिस ने मामले को हल्का करने के लिए अपनी मर्जी से मामूली धाराओं में केस दर्ज कर लिया , जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे डरे हुए हैं और उन्हें उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है।

 

इस पूरे मामले में जब चितरंगी थाना प्रभारी से बात करने की कोशिश की गई, तो उनका कहना है कि “मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          *”सुधेश तिवारी”*

          “थाना प्रभारी चितरंगी”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment