Paschim Bengal: बीजेपी को बड़ा झटका, विधायक ने छोड़ी पार्टी, टीएमसी में हुए शामिल

News Desk
views
14
1 month ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और बड़ा झटका लगा है! कर्सियांग से बीजेपी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और टीएमसी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु और महिला व शिशु कल्याण मंत्री डा शशि पांजा की मौजूदगी में टीएमसी कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली

यह बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि इससे पहले भी कई विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में शर्मा ने अपनी ही पार्टी के दार्जलिंग से बीजेपी सांसद राजू बिष्ट के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ा था। शर्मा ने अलग गोरखालैंड राज्य की मांग का समर्थन किया था और दार्जिलिंग हिल्स के विकास की जरूरत पर जोर दिया था।

बीजेपी पश्चिम बंगाल में धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही है, और विधायकों के पार्टी छोड़ने से पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं का मनोबल कमजोर हो रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment