नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सिंगापुर दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश को लगभग ₹1 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनमें से ₹60 हजार करोड़ के एमओयू “इन्वेस्ट यूपी” के माध्यम से संपन्न किए जा चुके हैं। यह उत्तर प्रदेश पर बढ़ते वैश्विक विश्वास और सशक्त औद्योगिक वातावरण का प्रमाण है।
इन निवेश प्रस्तावों में से कुछ प्रमुख हैं:
*जेवर में इंटरनेशनल टाउनशिप*: यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ ₹3,500 करोड़ का निवेश, जिससे 12,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।*लॉजिस्टिक्स पार्क*: कानपुर-लखनऊ हाईवे पर ₹650 करोड़ का निवेश, जिससे 7,500 नौकरियां पैदा होंगी
*डेटा सेंटर पार्क*: नोएडा या ग्रेटर नोएडा में ₹2,500 करोड़ का निवेश, जिसकी क्षमता 40 मेगावाट होगी।*ग्रीन एनर्जी*: पीआईडीजी के साथ नवीकरणीय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन और कृषि सह सौर परियोजनाओं में ₹2,500 करोड़ का निवेश
*डेटा सेंटर*: गोल्डन स्टेट कैपिटल के साथ 100 मेगावाट क्षमता के डेटा सेंटर के लिए ₹8,000 करोड़ का निवेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि यह निवेश प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने निवेशकों को उत्तर प्रदेश की पारदर्शी नीतियों, सिंगल विंडो सिस्टम, मजबूत कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेशक-अनुकूल वातावरण का भरोसा दिलाया।
Yogi Adityanath Mega Plan: उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का मिशन
Published On:
Live User: 1
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com













