ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

MP News: पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग, इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर ने सौंपा ज्ञापन

News Desk
views
8
Published On:

Follow Us

बुरहानपुर के पत्रकारो ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए दिया ज्ञापन

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

बुरहानपुर, मध्य प्रदेश। जिले के संयुक्त जिला कलेक्टर कार्यालय में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन बुरहानपुर इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा है, उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन दिया, पदाधिकारियों ने मांग हैं कि पत्रकारों के लिए पत्रकार कॉलोनी निर्माण और पत्रकार सुरक्षा कानून को प्रदेश में शीघ्र लागू की जाए, इस दौरान इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष शकील खान, जिला उपाध्यक्ष सुमेश तायड़े, सचिव राहुल इंगले, वरिष्ठ पत्रकार सदस्य गोकुल खंडारे, मनोज भागवतकर, सोहेल अहमद, शेख वसीम ने एक स्वर में मांग उठाई। पत्रकारों का कहना है कि मीडिया कर्मी समाज के हर वर्ग की आवाज सरकार तक पहुंचाते हैं, लेकिन उनके खुद के सुरक्षा और आवास के मुद्दे वर्षों से उपेक्षित हैं, कई बार फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकारों को धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में पत्रकार सुरक्षा कानून का लागू होना बेहद जरूरी है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि बुरहानपुर में पत्रकारों के लिए उचित स्थान पर कॉलोनी विकसित की जाए, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को भी सम्मानजनक आवास मिल सके। इस दौरान जिला अध्यक्ष शकील खान सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, उन्होंने कहा कि अगर मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन की राह अपनाने पर मजबूर होगा। डिप्टी कलेक्टर सृजन श्रीवास्तव ने पत्रकारों की महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन शासन को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment