Sultanpur News: श्रम विभाग ने गृहस्वामी पर ठोका ₹12 लाख का जुर्माना, मजदूरी हड़पने के मामले में अमेठी प्रशासन को भेजा वसूली पत्र

News Desk
views
19
5 months ago
Published On:

Follow Us

Sultanpur News: नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

सुलतानपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मजदूर की शिकायत पर श्रम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने गृह स्वामी को मजदूरी हड़पने का दोषी मानते हुए ₹12 लाख का जुर्माना लगाया है। साथ ही जुर्माने की वसूली के लिए अमेठी जिले के अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के निवासी पीड़ित मजदूरों ने आरोप लगाया था कि उसने अमेठी जिले में लहना निवासी एक गृहस्वामी के यहां मकान निर्माण कार्य में कई वर्षों तक मजदूरी की थी। कार्य पूर्ण होने के बावजूद गृहस्वामी ने पूरी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने पर श्रम विभाग ने गृहस्वामी पर ₹12 लाख का दंड ठोका और अमेठी जिला प्रशासन को राशि वसूली के लिए पत्र प्रेषित किया। पीड़ित मजदूर ने कहा कि उसे अब न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि श्रमिकों के हक का पैसा हड़पने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment