Ghaziabad News: नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
गाजियाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे संपर्क अभियान को अब गति मिल रही है। रविवार को संघ कार्यकर्ताओं ने राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में सम्पर्क अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान स्थानीय स्वयंसेवकों के साथ आम लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।रविवार को गुलमोहर एन्क्लेव में टावर एसपी-1/604 निवासी राजेश गर्ग के आवास से यह सम्पर्क अभियान शुरू हुआ। इस अवसर पर संघ कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र गुप्ता ,विनय कक्कड़ ने बताया कि निस्वार्थ भाव से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की बात करने वाला यह संगठन अपने 100 वर्ष पूर्ण कर चुका है। इस संपर्क अभियान के दौरान संघ की अब तक की यात्रा का वर्णन, आगे की रूपरेखा, और भारत का भविष्य उज्ज्वल बनाने के बारे में बात की गई। इसके लिए संघ ने पंच परिवर्तन का मंत्र दिया है। ये पांच परिवर्तन भारतीय समाज को अगले कुछ वर्षों में दिशा देने वाले हैं। इन पांच बिंदुओं में सामाजिक समरसता, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व आधारित जीवन व नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। सभी निवासियों ने इस संपर्क अभियान की जमकर सराहना की। आम लोग भी इस अभियान में सहयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं। इस अभियान के बारे में सोशल मीडिया और व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से भी जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर पुष्पेंद गुप्ता, विनय कक्कड़, प्रभांशु गुप्ता, सनी ढींगरा, गौरव बंसल आदि बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवक निरंतर संपर्क कार्य में लगे हुए हैं।
Ghaziabad News: संघ के स्वयंसेवकों ने घर-घर दिया ‘पंच परिवर्तन’ का संदेश
Published On:
Live User: 0
News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com














