पत्रकारों की समस्याओं को लेकर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक,समाहरणालय में बैठने के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग

News Desk
views
7
7 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

मुजफ्फरपुर, बिहार।मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर स्थित अप्पू पार्क में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मंजय कुमार ने की। इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वहीं, समाहरणालय परिसर में पत्रकारों के बैठने और आपसी विचार-विमर्श के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कुमार गौरव को ज्ञापन सौंपा गया।

मुजफ्फरपुर के अप्पू पार्क में आयोजित इस बैठक में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष सह वरीय पत्रकार संतोष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान मुजफ्फरपुर इकाई के नवपदस्थापित पदाधिकारियों को परिचय पत्र पहनाकर सम्मानित किया गया। बैठक में पत्रकारों की कार्य परिस्थितियों, उनकी समस्याओं और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 बैठक के बाद पत्रकारों ने सामूहिक रूप से हस्ताक्षरित ज्ञापन जिलाधिकारी कुमार गौरव को सौंपा। ज्ञापन में समाहरणालय परिसर में पत्रकारों के बैठने और आपसी विचार-विमर्श के लिए एक उपयुक्त स्थान उपलब्ध कराने की मांग की गई। एसोसिएशन की ओर से यह ज्ञापन तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त, बिहार के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को भी भेजा गया है।

 इस मौके पर एसोसिएशन के बिहार प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि जिला और प्रखंड स्तर पर कार्यरत पत्रकारों को प्रेस बीमा कार्ड, प्रेस एक्रेडिटेशन कार्ड और आवास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बिहार सरकार से मांग की गई है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के लिए बुनियादी सुविधाओं और बैठने की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता है।

बैठक में पत्रकार तेज नारायण सिंह, उमाशंकर गिरी, सुशील कुमार, हरिओम कश्यप, सुमन कुमार, जयंत कुमार, गौतम कुमार और राहुल राणा सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। एसोसिएशन ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment