भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई, 150 बोतल नेपाली देशी शराब बरामद, एक नेपाली नागरिक गिरफ्तार

News Desk
11 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नेपाली देशी शराब (किसमिस) की 150 बोतल बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कुल मात्रा 45 लीटर बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को रात लगभग 11 बजे 22वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज के अंतर्गत एफ समवाय झुलनीपुर की सीमा चौकी शीतलपुर के आसूचना कार्मिक को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति नेपाल से अवैध सामान लेकर सीमा स्तंभ संख्या 503 से लगभग 250 मीटर दूर स्थित रास्ते से भारत की ओर आ सकते हैं।
सूचना मिलते ही सीमा चौकी शीतलपुर के प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक (सा.) धनवीर सिंह रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया। टीम में सहायक उप निरीक्षक (सा.) कैलाशचन्द, मुख्य आरक्षी (सा.) नरेंद्र सिंह, आरक्षी (सा.) ब्रम्हा यादव और आरक्षी (सा.) नीरज कुमार शामिल रहे। इसके साथ ही पुलिस चौकी लक्ष्मीपुर के पुलिस बल को भी संयुक्त कार्रवाई में शामिल किया गया। संयुक्त टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 503 से लगभग 250 मीटर की दूरी पर नाका पार्टी तैनात की।
कुछ समय बाद नेपाल की ओर से एक व्यक्ति भारत की सीमा में प्रवेश करता दिखाई दिया। वह अपने माथे पर बोरी में सामान रखे हुए था। नाका पार्टी को देखते ही वह सामान मौके पर छोड़कर नेपाल की ओर भागने लगा। टीम ने उसका पीछा किया और एक नेपाली नागरिक को पकड़ लिया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुकेश कुर्मी पुत्र कॉमन कुर्मी, निवासी ग्राम बसहिया, थाना बेलाटाढी, जिला नवलपरासी (नेपाल) के रूप में हुई है।
मौके पर छोड़ी गई बोरी की तलाशी लेने पर उसमें नेपाली देशी शराब (किसमिस) की 150 बोतलें बरामद हुईं। प्रत्येक बोतल में 300 मिलीलीटर शराब थी। इस प्रकार बरामद शराब की कुल मात्रा 45 लीटर पाई गई।
बरामद नेपाली देशी शराब और गिरफ्तार व्यक्ति के संबंध में तलाशी, जब्ती एवं सुपुर्दगी की आवश्यक कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। सीमा क्षेत्र में अवैध सामान की तस्करी रोकने के लिए SSB और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment