ठूठीबारी में व्यापार मंडल की नई टीम गठित,अजय जायसवाल अध्यक्ष तो आदित्य पटवा बने महामंत्री नई कार्यकारिणी ने लिया व्यापारी हितों की रक्षा का संकल्प

News Desk
23 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

ठूठीबारी – महराजगंज।
जनपद महराजगंज के भारत-नेपाल सीमा से सटे प्रमुख व्यापारिक कस्बा ठूठीबारी में सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की स्थानीय इकाई का गठन किया गया। महराजगंज जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल की मौजूदगी में स्थानीय व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां सौंपीं।
व्यापारियों की सहमति से कृषि व्यवसायी अजय कुमार जायसवाल को अध्यक्ष तथा आदित्य पटवा को महामंत्री मनोनीत किया गया। वहीं अमित निगम, अंकित निगम और अग्निवेश वर्मा को उपाध्यक्ष, आत्मा कसौधन को कोषाध्यक्ष और दीपू निगम को मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा चंद्रशेखर निगम को संरक्षक, संदीप कुमार निगम और विप्लव मद्धेशिया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पिंटू कसौधन, उमेश रौनियार, विपिन कसौधन, बासुकी कसौधन, विजय कसौधन, अनूप जायसवाल और सज्जन लाल निगम को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
जिला अध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए संगठन लगातार संघर्षरत है। बॉर्डर क्षेत्र में व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से मजबूती से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में शक्ति होती है। व्यापार मंडल व्यापारी हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment