नहर में मछली पकड़ रहा था चार मासूम बच्चों का पिता, मगरमच्छ ने गहरे पानी में खींचा

News Desk
23 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के बहुआर तेलफाल नहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। गेडहवा गांव निवासी छांगुर उर्फ छबिलाल, उम्र करीब 36 वर्ष, अपने परिवार का पेट पालने के लिए सोमवार को अपने भाई छन्नू, सोमारी, बुद्धू और नाटे के साथ नाव से नहर में मछली पकड़ रहे थे।

इसी दौरान पानी में उतरे छांगुर पर पहले से घात लगाए बैठे मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उन्हें देखते ही देखते गहरे पानी में खींच ले गया।

छांगुर के घर में उनकी पत्नी माया देवी और चार छोटे-छोटे मासूम बच्चे—प्रीति 8 वर्ष, सलोनी 6 वर्ष, संगीता 3 वर्ष और प्रियांशु 2 वर्ष—पिता के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। परिवार की रोजी-रोटी चलाने निकला एक गरीब परिवार का सहारा आज खुद जिंदगी और मौत के बीच लापता है।

घटना की सूचना पर वन विभाग, पुलिस, एसएसबी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नहर में छांगुर की तलाश शुरू कर दी। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन है।

वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने बताया कि तलाश जारी है और व्यक्ति के मिलने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment