निचलौल में बड़ा हादसा टला,परागपुर के पास अनियंत्रित स्कॉर्पियो गहरे गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे यात्री

News Desk
9 hours ago
Published On:

Follow Us

अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल – महराजगंज। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के परागपुर गांव के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के दौरान वाहन में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हालांकि, गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई और देखते ही देखते गड्ढे में पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और वाहन में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे बने गहरे गड्ढों और खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment