खलिन जोशी ने जीता बेंगलुरु ओपन, लगातार दूसरा खिताब, पीजीटीआई रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे

Ramesh Pandey
17 hours ago
Published On:

Follow Us

बेंगलुरु। बेंगलुरु के स्टार गोल्फर खलिन जोशी ने घरेलू कोर्स पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक करोड़ रुपये की इनामी राशि वाले बेंगलुरु ओपन 2026 पावर्ड बाय इंडियनऑयल का खिताब अपने नाम कर लिया है।

34 वर्षीय खलिन ने अंतिम राउंड में 2-अंडर 70 का स्कोर बनाया। तीन शॉट की बढ़त के साथ अंतिम दिन उतरे खलिन (61-68-69-70) ने 5 बर्डी और 3 बोगी लगाईं और कुल 20-अंडर 268 के स्कोर के साथ 5 शॉट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। यह डीपी वर्ल्ड पीजीटीआई पर उनका 10वां और इस सीजन का चौथा खिताब है।

2018 में एशियन टूर चैंपियन रह चुके खलिन को विजेता के तौर पर 15 लाख रुपये मिले। पिछले हफ्ते एसईसीएल प्रेजेंट्स नवा रायपुर ओपन जीतने के बाद यह उनका लगातार दूसरा खिताब है। इस जीत के साथ वह पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट में 7वें से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनकी इस सीजन की कुल कमाई 67,34,225 रुपये हो गई है।

गुरुग्राम के मनु गंडास (69-68-64-72) अंतिम राउंड में इवन-पार 72 खेलकर 15-अंडर 273 के साथ उपविजेता रहे। उन्हें 10 लाख रुपये मिले और वह रैंकिंग में 20वें से 12वें स्थान पर पहुंच गए।

वहीं 2024 के रैंकिंग चैंपियन वीर अहलावत (70) और ग्रेटर नोएडा के सप्तक तलवार (71) 12-अंडर 276 के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment