नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा ग्राम मुंडेरा कला में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ का सफ़ल आयोजन किया गया।
सम्मेलन का नेतृत्व महिला उप-निरीक्षक अंकिता गोंड द्वारा किया गया। टीम में महिला कांस्टेबल पूजा मिश्रा एवं महिला आरक्षी निशा कुमारी शामिल रहीं।
कार्यक्रम में ग्राम क्षेत्र की लगभग 50 महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिशन शक्ति टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को समाज में होने वाले विभिन्न महिला संबंधी अपराधों (जैसे छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या, बलात्कार आदि) से बचाव व उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।









