एसबीआई मेन ब्रांच के सामने सड़क पर जलभराव, बच्चे पानी में मछली पकड़ने को मजबूर

News Desk
8 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज

ठूठीबारी। महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे में विकास कार्यों और जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। ठूठीबारी स्थित एसबीआई की मेन ब्रांच के सामने मुख्य सड़क पर बारिश का पानी इस कदर जमा है कि सड़क और जलभराव वाले क्षेत्र में अंतर करना मुश्किल हो गया है।

जलभराव का आलम यह है कि सड़क पर काफी मात्रा में पानी जमा होने के कारण स्थानीय बच्चे उसी पानी में मछली पकड़ते नजर आए। यह तस्वीर क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था की स्थिति को साफ तौर पर बयां कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होना कोई नई समस्या नहीं है। उचित जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के लोगों को भी जलभराव से काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि कस्बे में विकास और जलनिकासी के दावों के बावजूद मुख्य सड़क पर इस तरह पानी क्यों जमा है? एसबीआई जैसे प्रमुख संस्थान के सामने की सड़क का यह हाल जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या का स्थायी समाधान कब तक कराते हैं।
ठूठीबारी प्रधान अजय कुमार ने बताया कि सफाई कराई जा रही है

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment