सिसवा ब्लॉक के गेरमा गांव में बारिश के पानी से ग्रामीण परेशान, कीचड़ से चलना मुश्किल

News Desk
14 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

सिसवा / गेरमा। सिसवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा गेरमा में बारिश के बाद जलभराव और कीचड़ से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में *निजाम अली के घर से होते हुए संदीप यादव के घर तक* और *बीच गली में पार्क से लेकर हैदर के घर तक* पूरे रास्ते पर घुटनों तक कीचड़ जमा हो गया है। बारिश का पानी न निकलने से रास्ता दलदल में बदल गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कीचड़ भरे रास्ते से बच्चों को स्कूल जाने, महिलाओं और बुजुर्गों को निकलने में काफी दिक्कत हो रही है। कई बार बाइक सवार फिसल कर गिर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रधान और ब्लॉक प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी और खड़ंजा / सीसी रोड का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को इस समस्या से निजात मिल सके।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment