रजवल से घर लौटते समय कंचनपुर में कटे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत; गांव में मातम

News Desk
9 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

सिसवा – शीतलापुर। सिसवा ब्लॉक के ग्रामसभा शीतलापुर निवासी 30 वर्षीय पन्ने प्रजापति पुत्र शंभू प्रजापति की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया।

बताया जाता है कि पन्ने प्रजापति की मोबाइल की दुकान रजवल में है। शनिवार की रात करीब 7:30 बजे वह बारिश में ही दुकान बंद कर अपने घर के लिए निकला था। कंचनपुर के पास सड़क पर एक पेड़ गिरा हुआ था, जिसे किसी ने आगे की तरफ से काट दिया था, जिससे वह आगे से नुकीला हो गया था। बारिश के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था, इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर उस कटे हुए नुकीले पेड़ से जा टकराई और पन्ने की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के 5 साल के मासूम बच्चे भी हैं। एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां एक पल में उजड़ गईं। उस औरत की मांग उजड़ गई, उस मां का लाडला हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। पूरे गांव-मोहल्ले में मातम छा गया।

रविवार को लगभग 5 बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी। इसके बाद परिजन नम आंखों के साथ शव लेकर सिसवा स्थित खेखड़ा घाट पर दाह संस्कार के लिए रवाना हुए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment