जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के समर्थन में एड. अखिलेश आजाद के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला।
यह पैदल मार्च जनपद कार्यालय से शुरू होकर जिला मुख्यालय तक गया। वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को 25 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान भीम आर्मी जिलाध्यक्ष अंकित सिंह, जिला संगठन मंत्री रणविजय साहब, सदर विधानसभा अध्यक्ष राजू प्रजापति, विधानसभा उपाध्यक्ष दुर्गा दीवाना, जिला उपाध्यक्ष नौतनवा साधु आजाद, अमर कुमार, संदीप कुमार, शाहील अली, दुर्गेश, मनजीत, कमलेश, राम रतन, रितेश, आदित्य, विपिन, प्रदीप, पवन, अभिषेक, बृजेश, शिव, अमर सिंह, राजवीर यादव, रवि, सागर भारती सहित आजाद समाज पार्टी कांशीराम एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









