अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
निचलौल। आपको बता दें कि निचलौल क्षेत्र के अंतर्गत स्थित कर्नल विजन एकेडमी बहरौली में आए दिन नई नई एक्टिविटी होती रहती है पढ़ाई के साथ साथ यह विद्यालय नए नए क्रियाकलापों व गतिविधियों के लिए जाना जाता है हाल ही में उस विद्यालय में जीके कंप्टीशन और डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ था जिसमें लगभग 40 विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग किए थे।
तथा पिछले सत्र स्काउट गाइड जनपदीय समारोह में ब्लॉक बेसिक वर्ग से स्काउट तथा गाइड दोनों विंग में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
आपको बता दें कि आज फिर इस विद्यालय में मिशन शक्ति के तहत एक दिन के लिए विद्यालय की कक्षा 5 की छात्रा को प्रधानाचार्या बनाया गया और अन्य ग्यारह छात्राओं को सहायक अध्यापिका बनाया गया
कक्षा 5वीं की छात्रा अनुष्का को एक दिन की प्रधानाचार्या तथा समन्वयक अनुष्का कसौधन को, कार्यालय प्रभारी दिव्या भारती को, और सहायक अध्यापिका नेहा मद्धेशिया, अंशिका भारती, किंजल चौहान, रिया यादव,कनक तिवारी, अंकिता कसौधन, उन्नति कसौधन , श्वेता मद्धेशिया, को बनाया गया इन सभी छात्राओं ने विद्यालय में पठन पाठन के कार्यो को सुचारू रूप से संचालित किया ……तथा प्रधानाचार्य व समस्त अध्यापको के साथ विद्यालय के भविष्य में होने वाले कार्यो की समीक्षा की तथा विभिन्न प्रकार के सुझाव प्रकट किए |
इस मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर कुसुम तिवारी, प्रधानाचार्य/संरक्षक श्री अहमद रज़ा, समन्वयक गोल्डी कसौधन कार्यालय प्रभारी अमित मिश्रा, परीक्षा प्रभारी अराधना कसौधन और नीलू पटेल सहायक अध्यापक श्री सुमित भारती , श्री दीपेश श्रीवास्तव , सहायक अध्यापिका निशा यादव, शशिप्रभा प्रजापति, बंदना यादव, प्रीति भारती, अर्पणा चौधरी विद्यालय के अन्य सदस्य गणेश गोंड, विजय यादव, नारद गुप्ता, सुनीता प्रजापति, संजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे ………









