राहुल तिवारी जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज सिंगरौली मध्यप्रदेश
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत तमई स्थित शासकीय हाई स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में दीप प्रज्वलित कर सेवा कार्यों के संकल्प के साथ की गई।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर विद्यार्थियों में सेवा भाव, सामाजिक उत्तरदायित्व, स्वच्छता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। विद्यालय परिवार ने सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक सेवा के महत्व को भी रेखांकित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फूल सिंह बैस, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मंडल अध्यक्ष बगदरा रहे। वहीं श्यामसुंदर पाठक, भाजपा उपाध्यक्ष तथा विमलेश तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।
इस दौरान प्रभारी प्राचार्य हरिशंकर सिंह बैस, पुत्तन लाल बैस, रामजी साकेत, दुर्गेश सर, अजय सर, सरिता सिंह तथा अतिथि शिक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, रामकुमार, रामराज पाल, इंद्रजीत कुमार, विभा सिंह, नर्मदा कुमार, रामेश्वर जायसवाल और संजय कुमार समेत विद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों ने सेवा, स्वच्छता एवं सामाजिक सहभागिता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।















