एट थाने पर समाधान दिवस पर राजस्व संबंधी एक शिकायत प्राप्त

News Desk
views
2
3 hours ago
Published On:

Follow Us

नायब तहसीलदार उरई और थाना अध्यक्ष ने सुनी फरियादें मौके पर जांच के निर्देश

रिपो-सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन

जालौन के थाना एट में आज दिनांक 12 सितंबर 2026 दिन शनिवार क़ो नायब तहसीलदार उरई की अध्यक्षता मे एवं थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह की मौजूदगी  में संपूर्ण  थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस के अवसर पर  नायब तहसीलदार उरई ने थाना क्षेत्रीय स्थानीय फरियादियों की  समस्याएँ और शिकायतो क़ो गंभीरता से सुना  और आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की बात ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित कर्मचारियों को मौके पर स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण  निस्तारण के निर्देश दिए समाधान दिवस के दौरान थाना एट पर  लिखित एवं मौखिक में मात्र 01 शिकायत राजस्व संबंधी प्राप्त हुई  और शिकायत निस्तारण के लिए तत्काल राजस्व एवं पुलिस विभाग को स्थलीय निरीक्षण बोला गया ज्ञात हो खेतों मे जल भराव के कारण शिकायत का शीघ्र निस्तारण हेतु आश्वासन  दिया गया औऱ नायब तहसीलदार उरई ने कहा जनता की समस्या का समय पर  ही निस्तारण करना पुलिस का प्राथमिक दायित्व है, और प्रत्येक मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। और अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को भी निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों की बात सुनें, तथा समाधान दिवस पर आई हर शिकायत का जल्द व उचित निस्तारण सुनिश्चित करे 

थाना अध्यक्ष ने कहा जल भराव कम होने पर आपकी  शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जायेगा इस मौके पर नायब तहसीलदार उरई  एवं थाना अध्यक्ष शिव शंकर सिंह  वरिष्ठ उप निरीक्षक ,उप निरीक्षक कांस्टेबल महिला कांस्टेबल संबंधित क्षेत्रीय लेखपाल एवं फरियादी मौजूद रहे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment