माधौगढ़ पुलिस की कार्रवाई, अवैध छुरा और कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार बंगरा निवासी के कब्जे से 24 क्वार्टर देशी शराब, संधि निवासी युवक से नाजायज छुरा बरामद

News Desk
views
7
6 hours ago
Published On:

Follow Us

रिपोर्ट -सुनील प्रजापति ऐंधा जालौन

 

माधौगढ़/जालौन। थाना माधौगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध छुरा रखने और अवैध शराब के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से नाजायज छुरा और 24 क्वार्टर देशी शराब बरामद करने का दावा किया है।पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई में संधी थाना आटा निवासी सुशील कुमार पुत्र सुमेर, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक अदद छुरा लोहा नाजायज बरामद हुआ। कार्रवाई उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह व कांस्टेबल पवन कुमार की टीम ने की।वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम बंगरा निवासी राजपाल पुत्र स्वर्गीय टीकाराम, उम्र करीब 57 वर्ष को पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 24 अदद क्वार्टर ठेका देशी शराब, मार्का ट्विन टावर बरामद करने की बात कही है। कार्रवाई उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment