महिला पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, अहिल्यानगर ने डीएम को सौंपा ज्ञापन।

News Desk
views
2
2 hours ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग। 

 

कलम और कैमरा को डराया नहीं जा सकता – नासिर जमीर सैय्यद 

 

 

अहिल्यानगर, महाराष्ट्र। दिल्ली में पत्रकार शाहीन खान (4PM न्यूज़ नेटवर्क) और स्वतंत्र पत्रकार नफीसा खान के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित रूप से की गई मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® की अहिल्यानगर जिला इकाई ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम जिला अधिकारी, अहिल्यानगर के माध्यम से सात सूत्री ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की। पत्रकारों पर हमला, धमकी, जबरन रोकने या बंधक बनाने, पत्रकारों के उपकरण छीनने, रिपोर्टिंग में बाधा डालने अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलने पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। पत्रकारों के खिलाफ दुर्भावना, प्रतिशोध अथवा दबाव बनाने के उद्देश्य से दर्ज किए गए कथित झूठे मामलों की उच्चस्तरीय समीक्षा के लिए विशेष मॉनिटरिंग सिस्टम बनाने और पत्रकारों को आवश्यक कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।

अहिल्यानगर जिला अध्यक्ष नसीर जमीर सैयद ने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं और आम जनता की आवाज को सामने लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा, “कलम और कैमरे की आवाज को डराया नहीं जा सकता। यदि किसी पत्रकार के साथ अन्याय होता है तो इंडियन जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। महिला पत्रकारों के सम्मान और सुरक्षा की रक्षा के लिए संगठन हर लोकतांत्रिक एवं कानूनी मंच पर संघर्ष करेगा।” उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ज्ञापन में उठाए गए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला महासचिव अंसार सैयद ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा को लेकर बनाई जाने वाली व्यवस्थाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा, “जब पत्रकार रिपोर्टिंग के लिए मैदान में उतरता है तो उसे भयमुक्त वातावरण मिलना चाहिए। पत्रकार की सुरक्षा सुनिश्चित होगी तभी लोकतंत्र मजबूत होगा।”उन्होंने महिला पत्रकारों के साथ कथित घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई।

ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम है। संगठन ने केंद्र एवं राज्य सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून की दिशा में ठोस पहल करने की मांग की।

ज्ञापन की प्रतिलिपि माननीय केंद्रीय गृह मंत्री, भारत सरकार; माननीय राज्यपाल, महाराष्ट्र राज्य, राजभवन को भी आवश्यक जानकारी एवं कार्रवाई के लिए भेजी गई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला अध्यक्ष नसीर जमीर सैयद, जिला महासचिव अंसार सैयद, जिला सचिव अर्शीद सैयद, जिला संगठन सचिव गोरख दहीफले, जिला मीडिया प्रभारी सूरज गवारे तथा परिषद सदस्य जिया सैयद, किरण कांबले और शहबाज़ सैयद सहित इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर जिला टीम के पत्रकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment