8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ने जीते 39 पदक, हासिल किया तृतीय स्थान

News Desk
views
14
3 days ago
Published On:

Follow Us

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

रायपुर, छत्तीसगढ़। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) में 4 से 6 सितंबर 2026 तक आयोजित 8वीं नेशनल थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में देश के 11 राज्यों के कुल 453 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में महाराष्ट्र की टीम विजेता, छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता तथा उत्तर प्रदेश की टीम तृतीय (2nd Runner-Up) स्थान पर रही। उत्तर प्रदेश की 53 सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 स्वर्ण, 15 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

कुल पदक – 39 (स्वर्ण – 20, रजत – 15, कांस्य – 04 

लड़कों का परिणाम – कुल 30 पदक

स्वर्ण (16): गौरांग सिंह (-30kg कैडेट), वैभव सिंह रघुवंशी (-63kg जूनियर), अंश (-25kg कैडेट), दर्शवीर सिंह (-20kg कैडेट), कृष्णा (-47kg जूनियर), हर्षित यादव (-35kg सब जूनियर), तौशिफ आलम (-74kg जूनियर), हर्षवर्धन सिंह तंवर (-52kg जूनियर), तेजस यादव (-35kg अंडर-14), तक्षिलय सिंह (-40kg अंडर-14), युग कुमार बारबरिया (+75kg अंडर-14), रूपेश पांडे (-60kg अंडर-17), अनिकेत मिश्रा (-70kg अंडर-17), प्रणव राठौर (-55kg अंडर-19), आदित्य कुमार (-75kg अंडर-19), जसविंदर सिंह (-85kg अंडर-19)

रजत (11): आदित्य दुबे (-70kg सब जूनियर), दिव्यांश मिश्रा (-57kg जूनियर), श्यामनारायण (-51kg सीनियर), शशिकांत (-47kg जूनियर), आयुष कुमार (-51kg जूनियर), कौशल कुमार सिंह (-20kg अंडर-8), विराट सिंह (-30kg अंडर-11), महेश जायसवाल (-30kg अंडर-14), तनिष्क सिंह (-65kg अंडर-17), अद्विक सिंह (+75kg अंडर-17), रजित कुमार सिंह (+90kg अंडर-19)

कांस्य (3): हर्ष प्रकाश सिंह (-74kg जूनियर), हार्दिक यादव (-50kg अंडर-17), नमन जैन (-65kg अंडर-17)

 

लड़कियों का परिणाम – कुल 9 पदक

स्वर्ण (4): राशि (-37kg जूनियर), आर्या गुप्ता (-55kg अंडर-17), परी ग्वाल (+80kg अंडर-17), सृजन श्रेय सिंह (-75kg अंडर-19)

रजत (4): सशिका गौतम (-55kg सब जूनियर), राशि सिंह (-45kg अंडर-14), महिमा अग्रहरि (-45kg अंडर-17), यानेशी सिंह (-40kg अंडर-17)

कांस्य (1): अन्वी कश्यप (-50kg अंडर-17)

उत्तर प्रदेश टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ जी ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं टीम प्रबंधन को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टीम की इस सफलता में खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत एवं निरंतर अभ्यास के साथ टीम कोच शिव प्रताप शाही, टीम मैनेजर अनूप कुमार, फीमेल टीम कोच अनुष्का मौर्या एवं असिस्टेंट टीम कोच मोहम्मद आसिफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और टीम प्रबंधन के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment