पटना में पत्रकारों पर हमले के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट मुजफ्फरपुर ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा।

News Desk
views
2
3 hours ago
Published On:

Follow Us

पत्रकारों पर हमले की इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने की कड़ी निंदा

मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

मुजफ्फरपुर, बिहार।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, बिहार के प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार ने 22 जुलाई 2026 को पटना में प्रदर्शन के दौरान न्यूज़ कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी, मारपीट एवं हमले की घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए माननीय मुख्यमंत्री, बिहार सरकार तथा माननीय राज्यपाल, बिहार के नाम एक ज्ञापन मुज़फ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव से मिलकर सौपा गया। मौके पर मुज़फ्फरपुर जिलाध्यक्ष मंजय कुमार, वरीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव कुशवाहा भी साथ में मौजूद रहे।

ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। समाचारों का निष्पक्ष संकलन एवं प्रसारण करना उनका संवैधानिक दायित्व है। कवरेज के दौरान पत्रकारों के साथ हिंसक व्यवहार न केवल उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भी गंभीर खतरा है।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने राज्य सरकार से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषी व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही घायल पत्रकारों को समुचित चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

एसोसिएशन ने यह भी मांग की है कि भविष्य में किसी भी प्रदर्शन, आंदोलन अथवा संवेदनशील घटनाओं की कवरेज के दौरान पत्रकारों की जान-माल एवं कार्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा पत्रकारों के साथ हिंसा एवं उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

श्री संतोष कुमार ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा लोकतंत्र की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। सरकार को इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि पत्रकार निर्भीक होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।

वही आज इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष सह न्यूज़ लाईन नेटवर्क के ब्यूरो प्रमुख श्री मंजय कुमार और वरीय उपाध्यक्ष सह मौर्यध्वज एक्सप्रेस के चीफ एडिटर ब्रह्मदेव कुशवाहा को प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष श्री संतोष कुमार के द्वारा संगठन का परिचय पत्र पहनाकर सम्मानित किया गया।

ज्ञापन की प्रतिलिपि आवश्यक कार्रवाई एवं सूचनार्थ प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्य सचिव, बिहार तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), बिहार को भी प्रेषित की गई है।

इस अवसर पर मुज़फ्फरपुर जिलाध्यक्ष मंजय कुमार,जिला वरीय उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव कुशवाहा, मिर्जा मेंहदी अब्बास, सुशील कुमार, जूही कुमारी, राहुल राणा, उमाशंकर गिरी, अजीत कुमार मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment