थाना सोनौली की सीपीयू टीम द्वारा स्वर्गीय शुभम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

News Desk
views
3
1 hour ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में बालिकाओं एवं छात्रों के सशक्तिकरण व सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 19.09.2026 को सीपीयू टीम थाना सोनौली, जनपद महराजगंज द्वारा स्वर्गीय शुभम सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में एक विशेष ‘सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा)’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रशिक्षक आकाश चौधरी द्वारा छात्र-छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने हेतु सेल्फ डिफेंस की विभिन्न तकनीकों और पैंतरों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। सीपीयू टीम द्वारा छात्रों को सेल्फ डिफेंस के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, साइबर अपराध से बचाव एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति भी जागरूक किया गया।

पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को किसी भी अप्रिय घटना या समस्या के समय तत्काल पुलिस सहायता हेतु प्रेरित करते हुए पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं सीपीयू टीम थाना सोनौली के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment