मीट दुकान विवाद में चाकू से राहगीर घायल, दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध दुकानें सीज

News Desk
views
22
11 hours ago
Published On:

Follow Us

अम्बरीष शर्मा राज्य ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

निचलौल – महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी महराजगंज, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ और क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही विवाद से जुड़ी अवैध मीट दुकानों को सीज कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 

14 सितंबर 2026 को मियां मोहल्ला स्थिति मीट/चिकन की दुकान पर रेट और बाँट चोरी को लेकर इम्तियाज पुत्र मुन्ना और गोलू उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मटेलू के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान इम्तियाज ने अपने चिकन काटने वाले चाकू से गोलू पर हमला किया, लेकिन चाकू गोलू को न लगकर वहां से गुजर रहे राहगीर हरिओम अग्रवाल पुत्र अजय अग्रवाल (निवासी मारवाड़ी मोहल्ला) को लग गया, जिससे वे घायल हो गए।

पीड़ित अजय अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने धारा 118(1) बीएनएस (मु०अ०सं० 249/2026) के तहत मामला पंजीकृत किया। उप-निरीक्षक अमित विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल नरसिंह सिंह और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार सिंह की पुलिस टीम ने मौके पर छानबीन की।

जांच में दोनों आरोपियों की मीट दुकानें अवैध पाई गईं, जिन्हें तुरंत सीज कर दिया गया। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने मियां मोहल्ला से दोनों अभियुक्तों इम्तियाज और गोलू उर्फ अलाउद्दीन को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment