अहमद रजा जिला ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जिले में कायाकल्प अभियान के तहत विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बड़हरा चरगहां के प्राथमिक विद्यालय ताल टोला में भी कायाकल्प कार्य कराया गया है।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विद्यालय में कराए गए कार्यों की झलकी साझा करते हुए बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों को कायाकल्प अभियान से बेहतर स्वरूप देने का कार्य किया जा रहा है। विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं को व्यवस्थित और उपयोगी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
प्राथमिक विद्यालय ताल टोला में हुए कायाकल्प कार्य से विद्यालय परिसर का स्वरूप बदला है। प्रशासन की ओर से जिले के अन्य परिषदीय विद्यालयों में भी अभियान के तहत विकास कार्यों को गति दी जा रही है।









