शाल्मली खोलगडे का नया म्यूजिक वीडियो वे यू मूव रिलीज

Ramesh Pandey
views
16
1 year ago
Published On:

Follow Us

मुंबई । प्लेबैक सिंगर शाल्मली खोलगडे ने शुक्रवार को अपना नया हिंदी गाना ‘वे यू मूव’ रिलीज किया है। उन्होंने बताया कि यह गाना प्यार को समर्पित है। गाने में प्यार, पुरानी यादें और आज के दौर के रोमांस को मिलाकर पेश किया गया है। 

शाल्मली खोलगडे को ‘परेशान’, ‘बलम पिचकारी’, और ‘लत लग गई’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। गाने के बारे में बात करते हुए शाल्मली ने कहा, गाना ‘वे यू मूव’ उस सादे, सच्चे और चुपचाप वाले प्यार के बारे में है जो बिना बोले भी महसूस होता है। यह भावुक कर देने वाला गाना है। इसमें प्यार को बड़े-बड़े शब्दों या दिखावे से नहीं, बल्कि नजरों, इशारों और साथ रहने की एक खास लय से दिखाया गया है।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में ‘सेक्रेड गेम्स’ फेम एक्ट्रेस कुब्रा सैत और एक्टर कुणाल ठाकुर की जोड़ी नजर आ रही है। वीडियो में भारतीय शादियों के खास पहलुओं को दिखाया गया है। इसे एक घर में शूट किया गया है। वीडियो में शादी की रस्में दिखाई गई हैं, जैसे हल्दी, मेहंदी की रस्मों में डांस, और दोस्तों के बीच खुशियों का माहौल आदि।

इस म्यूजिक वीडियो की कहानी शाल्मली की खुद की लॉकडाउन में हुई छोटी और निजी शादी से थोड़ी प्रेरित है, लेकिन इसकी कहानी हर उस इंसान के लिए है जो सच्चे, जमीन से जुड़े प्यार को समझते हैं। यह वीडियो दिखाता है कि प्यार दिखावे में नहीं, बल्कि सादगी और दिल से जुड़े पलों में होता है।

शाल्मली ने कहा, ‘वे यू आर’ भारतीय शादियों के प्यार भरे माहौल को सेलिब्रेट करता है, लेकिन बिना किसी दिखावे के। यह गाना असली जज्बातों के बारे में है, ऐसी नजरें जो बिना कुछ कहे सब कह जाती हैं, आराम जो अपनेपन में महसूस होता है, और रोमांटिक डांस, आदि सभी निजी पलों की याद दिलाएगा। यह गाना दिलों को और भी करीब ला देगा।’

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment