रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री से मांगा हक, विधायक के माध्यम से भेजा पत्र

News Desk
13 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल – महराजगंज ‌एचआर पॉलिसी लागू करने, ₹24 हजार मानदेय, कैशलेस चिकित्सा और समयबद्ध भुगतान समेत कई मांगें उठाईं
निचलौल, महराजगंज। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में करीब दो दशक से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले रोजगार सेवकों ने यह पत्र सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमसागर पटेल के माध्यम से भेजा।
रोजगार सेवकों ने कहा कि वे लंबे समय से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ मनरेगा के तहत ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उनकी कई मांगें अब भी लंबित हैं।
पत्र में रोजगार सेवकों ने बताया कि 4 अक्टूबर 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं में शामिल एचआर पॉलिसी अभी तक शासनादेश का रूप नहीं ले सकी है। उन्होंने एचआर पॉलिसी को तत्काल लागू कराने की मांग की।
इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा, न्यूनतम ₹24 हजार मासिक मानदेय, अलग बजट की व्यवस्था कर समयबद्ध मानदेय भुगतान तथा मृतक आश्रित संबंधी शासनादेश संख्या 73/38-7002 (099)/143/20219, दिनांक 18 मार्च 2024 का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने की मांग की गई।
रोजगार सेवकों ने एनआरएलएम में भी कार्य दिए जाने की मांग उठाई। उनका कहना है कि जिस प्रकार महिला मेट को वीबी-ग्राम जी में कार्य दिया जा रहा है, उसी प्रकार रोजगार सेवकों को भी एनआरएलएम से जोड़ा जाए, ताकि उनके अनुभव और सेवाओं का व्यापक उपयोग हो सके।
रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री से सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर आवश्यक शासनादेश जारी कराने की मांग की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment