ग्राम पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण करने वालों पर हाईकोर्ट सख्त, बेदखली के लिए लंबी प्रक्रिया जरूरी नहीं

News Desk
views
18
1 day ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज 

 

लखनऊ। ग्राम पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत पारित बेदखली आदेश को लागू करने के लिए लंबी और जटिल निष्पादन प्रक्रिया अपनाने की आवश्यकता नहीं है।

हाईकोर्ट ने कहा कि धारा 67 के तहत कार्रवाई संक्षिप्त प्रकृति की है और कानून में दिए गए प्रावधानों के अनुसार अतिक्रमण हटाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। धारा 67(3) के तहत अतिक्रमणकारी को हटाने के लिए आवश्यक बल प्रयोग का भी प्रावधान है।

न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित प्रतिकर की वसूली भू-राजस्व के बकाये की तरह की जा सकती है। कोर्ट के मुताबिक ऐसे मामलों में सिविल प्रक्रिया संहिता की लंबी और पेचीदा निष्पादन प्रक्रिया लागू नहीं होगी।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से राजस्व न्यायालय मैनुअल के पैरा 460 की समीक्षा करने तथा उसे वर्तमान राजस्व संहिता और नियमों के अनुरूप बनाने पर विचार करने को कहा है।

यह फैसला ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों में राजस्व अधिकारियों द्वारा बेदखली आदेशों के त्वरित क्रियान्वयन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

[live_viewers_count]

News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment