मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
कोल्हुई -महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र से जल जीवन मिशन योजना से जुड़े कार्य में दबंगई और धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर एक व्यक्ति ने कोल्हुई थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, ग्राम पिपरा सोहट, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत पानी की टंकी का कार्य कराया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है उसी गांव के रामु व अब्दुल मुस्तफा द्वारा कार्य में बाधा डालते हुए पैसे की मांग की गई और पैसे नहीं देने पर 06/07/2026 रात्रि मे नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि 7 सितंबर 2026 की सुबह पहुंचे और वहां रखे सामान गायब मिली इस दौरान विवाद और धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।
पीड़ित ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा जल जीवन मिशन के कार्य को सुचारु रूप से संचालित कराने की मांग की है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र के आधार पर मामले की जांच किए जाने की बात सामने आई है।









