मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महाराजगंज। जिला अस्पताल महाराजगंज में सोमवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लगभग 45 दिव्यांगों ने आवेदन किया। प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया के तहत चिकित्सकों की टीम द्वारा आवेदकों का निरीक्षण और आवश्यक जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद पात्र दिव्यांगों को नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
इस दौरान चिकित्सकों की टीम में डॉ. अनूप कुमार सिंह, डॉ. केशव प्रसाद, डॉ. राजीव यादव और डॉ. रंजन मिश्रा शामिल रहे। चिकित्सकों द्वारा आवेदकों की दिव्यांगता से संबंधित आवश्यक परीक्षण किया गया। प्रमाण पत्र के लिए पहुंचे दिव्यांगों और उनके परिजनों को प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी गई।
जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन करने पहुंचे लोगों ने बताया कि प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें सरकारी योजनाओं और विभिन्न सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। चिकित्सकों की जांच के बाद पात्रता के आधार पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की ओर से दिव्यांगों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन और जांच पूरी कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।









