मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा बाजार, महराजगंज। मरियम इंटर कॉलेज गेरमा में सोमवार दिनांक 07/09/26 को LKG की छात्रा आरिफा अख्तर का छठवां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों ने आरिफा को जन्मदिन की बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। जन्मदिन के दौरान बच्चों में काफी खुशी और उत्साह देखने को मिला।
आपको बता दें कि 6 वर्षीय आरिफा अख्तर ग्रामसभा रुद्रापुर की रहने वाली है और मरियम इंटर कॉलेज में LKG कक्षा में पढ़ती है। वह पढ़ाई में काफी मेहनती है।
इस मौके पर उनकी क्लास टीचर ने बताया कि आरिफा बहुत ही सोशल और मेहनती छात्रा है।
इस अवसर पर मरियम इंटर कॉलेज के प्रबंधक महोदय ने भी आरिफा को दिल से दुआ दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय की प्रिंसिपल साहिबा साज़िया फरीद ने भी आरिफा को दिल से दुआ देते हुए उसके बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने आरिफा को आशीर्वाद दिया।









