धनंजय गुप्ता संवाददाता एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। सिसवा बाजार क्षेत्र के गेरमा गांव में माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर जितिया व्रत रखा है। इस अवसर पर माताएं करीब 24 घंटे तक निर्जला व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर रही हैं।
गांव में जितिया व्रत को लेकर श्रद्धा और आस्था का माहौल बना हुआ है। माताएं पूजा-अर्चना कर अपने पुत्रों के लिए मंगलकामना कर रही हैं। धार्मिक आयोजन के दौरान सभी से सावधानी बरतने और शांतिपूर्वक आयोजन करने की अपील की गई है।









