15 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

News Desk
7 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

महराजगंज। ठूठीबारी थाना पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी को परतावल के वार्ड नंबर 11 से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी थाना ठूठीबारी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 110/2026 से संबंधित है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना ठूठीबारी में एक अन्य मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 भी दर्ज है, जिसमें धारा 137(2) और 87 बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 23 वर्ष और शिक्षा कक्षा नौ तक बताई गई है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को रिमांड के लिए न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी और कांस्टेबल दीपक कुमार सिंह शामिल रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment