62 वर्ष के हुये बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली

Ramesh Pandey
views
23
1 year ago
Published On:

Follow Us

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली आज 62 वर्ष के हो गये। 24 फरवरी 1963 को मुंबई में जन्में संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत विदु विनोद चोपड़ा के सहायक के तौर पर की। भंसाली ने विदु विनोद चोपड़ा की फिल्म परिन्दा,1942 ए लव स्टोरी और करीब में सहायक निर्देशक के तौर पर काम किया।

बतौर स्वतंत्र निर्देशक संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म खामोशी से की। इस फिल्म में नाना पाटेकर,सलमान खान और मनीषा कोइराला ने मुख्य भूमिकायें निभायी थी। यूं तो फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी लेकिन संजय लीला भंसाली ने अपने बेहतरीन निर्देशन के जरिये दर्शकों के साथ हीं समीक्षकों का भी दिल जीत लिया।

वर्ष 1999 में प्रदर्शित फिल्म हम दिल दे चुके सनम संजय लीला भंसाली के करियर की पहली सुपरहिट साबित हुयी। इस फिल्म में भी संजय लीला भंसाली ने सलमान खान का चुनाव किया। फिल्म में सलमान खान के अलावा ऐश्वर्या राय और अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस फिल्म के लिये संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता-निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।

वर्ष 2002 में संजय लीला भंसाली ने शरतचंद्र के उपन्यास पर आधारित फिल्म देवदास का निर्देशन किया जिसमें शाहरूख खान ने देवदास की भूमिका निभायी। देवदास में शाहरूख खान के अलावा ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिकायें थी। इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।

वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ब्लैक संजय लीला भंसाली के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है। इस फिल्म में उन्हें महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को निर्देशित करने का अवसर मिला। ब्लैक के लिये भी संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ निर्माता और निर्देशक के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किये गये।इस बीच संजय लीला भंसाली ने वर्ष 2007 में सावंरिया और वर्ष 2010 में गुजारिश का निर्माण-निर्देशन किया हालांकि दोनो हीं फिल्में टिकट खिड़की पर असफल साबित हुयी।सांवरिया के जरिये संजय लीला भंसाली ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में लांच किया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment