नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के नाइकोट गांव निवासी रामदीप उर्फ विजय पासवान की चेन्नई में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के पिता का नाम सुक्खू बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, रामदीप उर्फ विजय पासवान रोजी-रोटी कमाने के लिए चेन्नई गया था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि विजय की शादी अप्रैल महीने में तय थी। शादी को लेकर घर में तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही थीं और परिवार में खुशी का माहौल था। लेकिन शादी की खुशियों के बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने सब कुछ बदल दिया। जिस युवती के हाथों में अप्रैल में विजय के नाम की मेहंदी लगनी थी, उसका सुहाग शादी से पहले ही उजड़ गया। वहीं बेटे की शादी को लेकर खुशियां मना रहे विजय के माता-पिता की खुशियां भी अचानक मातम में बदल गईं।
घटना की खबर से पूरे नाइकोट गांव में शोक की लहर है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।









