टिस्का चोपड़ा को कॉमेडी फिल्में शूट करने में आता है मजा

Ramesh Pandey
views
14
1 year ago
Published On:

Follow Us

मुंबई। अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर ‘जुगजुग जियो’ के सेट पर बिताए अपने समय को याद करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इसे अब तक का अपना सबसे अच्छा शूट बताया। दरअसल, अभिनेत्री ने 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘जुगजुग जियो’ में अनिल कपूर की प्रेमिका मीरा मल्होत्रा ​​की भूमिका निभाई थी। फिल्म के तीन साल पूरे होने पर अभिनेत्री ने फैमिली कॉमेडी ड्रामा पर काम करने के अपने अनुभव के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जुगजुग जियो’ के तीन साल, राज मेहता और धर्मा मूवीजी के साथ मेरी दूसरी फिल्म।

उन्होंने लिखा कि कॉमेडी फिल्में शूट करने में बहुत मजा आता है और मैं अपने अगले कॉमिक रोल के लिए भगवान से प्रार्थना कर रही हूं।” अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें फिल्म के कुछ सीन्स और को-स्टार अनिल कपूर तथा नीतू सिंह के साथ सेल्फी भी शामिल हैं।

राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जुगजुग जियो’ में वरुण धवन, कियारा आडवाणी, मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस और वायाकॉम 18 स्टूडियोज ने मिलकर बनाया था।

फिल्म ने मंगलवार को रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर वरुण, कियारा और मनीष ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किए थे। टिस्का सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इससे पहले उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के कास्ट और क्रू के साथ एक खुशी भरी तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था, आमिर जैसा काम कोई नहीं करता। मुझे गुरुवार रात ‘सितारे जमीन पर’ देखने का मौका मिला, जिसे प्रतिभाशाली निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना ने बनाया है।

उन्होंने आमिर के अभिनय और फिल्म मेकिंग की तारीफ करते हुए कहा, यह फिल्म न्यूरो डायवर्जेंस जैसे संवेदनशील विषय के बारे में है। यह कोई दुख भरी कहानी नहीं, बल्कि सशक्त और प्रेरणादायक है। फिल्म दिखाती है कि हर किसी का ‘सामान्य’ अलग होता है। अभिनेत्री ने आगे बताया, न्यूरो डायवर्जेंट किरदारों को सामान्य, खुशहाल और स्वाभाविक तरीके से दिखाया गया है, जो इसे खास बनाता है।

उन्होंने फिल्म की कास्ट की तारीफ करते हुए कहा, इनके आसपास रहकर खुशी महसूस होती है, काम देखकर काफी अच्छा लगा। उन्होंने शंकर-एहसान-लॉय के संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के गीतों की भी सराहना की। इसके साथ ही अपर्णा पुरोहित और आमिर खान प्रोडक्शंस को इस खूबसूरत फिल्म के लिए धन्यवाद दिया। टिस्का ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा, सिनेमाघरों में ‘सितारे जमीन पर’ देखें और मुस्कुराने के लिए तैयार रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment