ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

Bollywood News: बॉलीवुड की स्वर-साधिका सुलक्षणा पंडित का निधन, 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

News Desk
views
15
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज

मुम्बई।बॉलीवुड की मशहूर गायिका और अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित  का 6 नवंबर 2025 को हृदयगति रुकने (कार्डिएक अरेस्ट)  से निधन हो गया। 71 वर्षीया सुलक्षणा को अचानक तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के नानावटी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके भाई और प्रसिद्ध संगीतकार ललित पंडित ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की।

सुलक्षणा पंडित ने 1970-80 के दशक में हिंदी सिनेमा को अनेक यादगार गाने और अभिनय दिए। उन्होंने  ‘उलझन’, ‘संकट’, ‘राकेश’ जैसी फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा दिखाई और अपनी मधुर आवाज़ से लाखों दिलों को छुआ। वे संगीतकार जोड़ी  जतिन-ललित की बहन और महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं।

उनकी अंतिम यात्रा 7 नवंबर को मुंबई में सम्पन्न हुई। भारतीय संगीत जगत ने एक सच्ची स्वर-साधिका को खो दिया, जिसकी गूंज सदियों तक गूंजती रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment