ब्रेकिंग न्यूज़
Loading latest posts...

धनुष के साथ डेटिंग की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी

Ramesh Pandey
views
13
Published On:

Follow Us

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। उनका नाम अभिनेता धनुष के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। हाल ही में इस जोड़े को ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर में साथ देखा गया था। अब पहली बार धनुष के साथ डेटिंग की खबरों पर मृणाल ने प्रतिक्रिया दी है।

मृणाल ने कहा, मुझे अपने करियर में अभी बहुत कुछ करना है। बहुत सारे काम ऐसे हैं, जिन्हें मैंने अभी तक पूरा नहीं किया है। मैं उन सपनों के बारे में तब बात करूंगी, जब मैं उन्हें पूरा कर लूंगी। उन्होंने आगे कहा, सच कहूं तो मैं फालतू की चीजों पर ध्यान नहीं देती। मैं नजर वाली बात पर यकीन करती हूं। बहुत नजर लगती है। हाल ही में एक सूत्र ने खुलासा किया था कि मृणाल और धनुष एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

हालांकि, इस जोड़े ने अपने रिश्ते को निजी बनाए रखने का फैसला लिया है। सूत्र ने बताया किया कि मृणाल-धनुष की पसंद और विचार एक-दूजे से मेल खाते हैं। बता दें कि मृणाल-धनुष की पहली मुलाकात हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह दोस्ती जल्द प्यार में बदल गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Ramesh Pandey

Ramesh Pandey

मेरा नाम रमेश पाण्डेय है। पत्रकारिता मेरा मिशन भी है और प्रोफेशन भी। सत्य और तथ्य पर आधारित सही खबरें आप तक पहुंचाना मेरा कर्तव्य है। आप हमारी खबरों को पढ़ें और सुझाव भी दें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Leave a Comment