आतंकवाद को जड़ से ख़तम करने के लिए मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने की मांग

Munna Ansari
views
10
11 months ago
Published On:

Follow Us

संत कबीर नगर। पहलगाम में विगत दिनों आतंकवादियों द्वारा 27 हिन्दुओं समेत एक मुस्लिम का नरसंहार किए जाने के मामले को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
इस आतंकी घटना को लेकर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच संत कबीर नगर के कार्यकर्ताओं ने खलीलाबाद में आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद,  भारत माता की जय के नारे लगाते हुए तख्तियां लेकर जुलूस निकाला। साथ ही विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश सह संयोजक महताब खान ने कहा कि हम भारत के अमन पसन्द नागरिक हैं । हम हमेशा से ही मिल्लत व मोहब्बत का पैगाम देते चले आ रहे हैं। विगत दिनों कश्मीर के पहलगाम में हुए हृदय विदारक आतंकी हमले की हम घोर निंदा करते हैं तथा इस घटना में मारे गए निर्दोष  27 हिंदू भाइयों आपने आतंकियों से लड़ते हुए अपनी जान गवाने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति के प्रति हम अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और इस अमानवीय कृत्य को लेकर काफी  आक्रोशित हैं। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच माननीय महामहिम राष्ट्रपति से निवेदन करता है कि इस मामले को संज्ञान में लेकर आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें, साथ ही पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसक घटना के बाद वहां की राज्य सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के रवैया से हजारों हिंदू परिवार बेघर हो गए हैं। जिसको देखते हुए तत्काल वहां हस्तक्षेप कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। इस अवसर पर महताब खान , जिला संयोजक इमरान खान, जिला सह संयोजक अहमद हुसैन, मुश्ताक अहमद,परवेज अहमद जावेद अख्तर, मुन्ना अंसारी, फैयाज अहमद, तीर्थराज पाण्डेय राजेश गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
   
       
👁️
Loading...
Munna Ansari

मुन्ना अंसारी

नमस्कार, मेरा नाम मुन्ना अंसारी है। मैं mrjnews.in पर उत्तर प्रदेश से जुड़ी घटनाओं और महत्वपूर्ण खबरों को निष्पक्ष और सटीक तरीके से प्रस्तुत करता हूँ। मेरी लेखनी में तथ्यात्मक पुष्टि और गहन अनुसंधान का विशेष ध्यान रहता है। अगर किसी खबर में कोई त्रुटि हो, तो कृपया WhatsApp नंबर 9919583418 या 7754835841 पर संपर्क करें।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment