महराजगंज।उत्तर प्रदेश के जनपद महराजगंज में भारतीय जनता पार्टी ने संजय पाण्डेय पर दूसरी बार विश्वास किया।और उन्हें जनपद महराजगंज में जिला अध्यक्ष बनाकर जिले की कमान सौंप दी।
भारतीय जनता पार्टी ने काफी लंबे इंतजार के बाद रविवार को अपने नए जिलाध्यक्ष की सूची जारी कर दी है। यह सूची तकरीबन दोपहर 2 बजे जनपद के चुनाव अधिकारी ओमकार केशरी ने जारी की।
मिली जानकारी के अनुसार लगभग तीन वर्षों से अशोक उर्फ़ संजय पाण्डेय जिला संयोजक के पद पर कार्यरत थे। पार्टी ने आज दूसरी बार इन पर भरोसा जताया है और जनपद के जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी है।
बताया जाता है कि भारी गहमागहमी और खींचतान के बीच महराजगंज में 29 लोगों ने भरा भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिये पर्चा
चुनाव अधिकारी ओमकार केसरी बताया कि संजय पाण्डेय घुघली ब्लाक के ग्राम सभा भुवना गांव के रहने वाले है यह अपने सौम्य और मधुर व्यवहार से जाने जाते हैं अब इनके कार्यकाल में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर इनकी रणनीति तो मायने रखेगी ही साथ ही साथ इनको काफी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
संजय पाण्डेय के जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।
अशोक पाण्डेय उर्फ संजय पाण्डेय दूसरी बार बने भाजपा के जिलाध्यक्ष
Last Updated:

News Desk
नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।
For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com