धनंजय गुप्ता क्राइम ब्यूरो एम आर जे न्यूज महराजगंज
सिसवा, महराजगंज । सिसवा ब्लॉक के अंतर्गत ग्रामसभा गेरमा से जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह से कीचड़ और तालाब में तब्दील हो गया है। ये वही मुख्य मार्ग है जो पकड़ी और कदुआगंज होते हुए बलुआहि को जोड़ता है।
सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह रोड किनारे कीचड़ और पानी से बना तालाब बना हैं और बारिश के बाद उसमें पानी भर गया है। बाइक से चलना भी मुश्किल हो गया है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि पूरी सड़क पर कीचड़ और पानी भरा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बदहाल सड़क से रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों और किसानों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बाइक सवार गिरते है तो चोट भी लग जाता हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मुख्य मार्ग की मरम्मत कराई जाए।









