नवरात्रि की गरिमा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर हिंदू रक्षा दल ने सौंपा 14 सूत्रीय मांगपत्र

News Desk
15 hours ago
Published On:

Follow Us

जावेद अख्तर सह सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

नौतनवा, महराजगंज। शारदीय नवरात्रि महोत्सव को लेकर हिंदू रक्षा दल ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की गरिमा बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन की ओर से उप जिलाधिकारी के नाम नौतनवा तहसीलदार को 14 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया।
ज्ञापन में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मठ-मंदिरों तथा दुर्गा पंडालों के आसपास संचालित अंडा एवं मांसाहार की दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और धार्मिक स्थलों व आयोजन स्थलों के आसपास शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की मांग की गई।
हिंदू रक्षा दल ने गरबा एवं नवदुर्गा आयोजनों में अराजक तत्वों व संदिग्ध व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, आयोजकों एवं स्वयंसेवकों के सत्यापन, प्रवेश नियम व आचार-संहिता प्रदर्शित करने तथा पर्याप्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग रखी।
ज्ञापन में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस निगरानी बढ़ाने, नशीले पदार्थों एवं धूम्रपान पर प्रभावी रोक तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से छेड़छाड़ या अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की मांग भी शामिल है।
हिंदू रक्षा दल विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी ने कहा कि नवरात्रि श्रद्धा और आस्था का प्रमुख पर्व है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने चाहिए और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में अभय जायसवाल, अमन पहलवान, अभिषेक मौर्य, अनुराग, नैतिक थापा, उपेंद्र यादव, शुभम कुमार, नारायण अग्रहरी, राहुल चौरसिया, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप यादव, अमितेश, शिवम दुबे, देवेश तथा धीरज गौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदू रक्षा दल ने नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग से आवश्यक सहयोग एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की अपेक्षा जताई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment