मुन्ना अन्सारी सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज
महराजगंज। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महराजगंज इकाई ने बुधवार को ₹2,000 से अधिक के UPI ट्रांजैक्शन पर 15 अक्टूबर से 0.04 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
संगठन के जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुल्क लगाए जाने पर विरोध जताते हुए कहा कि व्यापारी पहले से ही विभिन्न प्रकार के करों का भुगतान कर रहे हैं। ऐसे में UPI ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने से व्यापार प्रभावित होगा और बाजार में मंदी का नया दौर शुरू हो सकता है। व्यापारियों का कहना है कि इससे सरकार को भी राजस्व की हानि होने की संभावना है।
व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री से मांग की कि व्यापारिक हितों को ध्यान में रखते हुए UPI ट्रांजैक्शन पर लगाए जा रहे शुल्क को वापस लिया जाए।
इस दौरान उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष फूलचंद अग्रवाल के अलावा सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, दीपक जायसवाल, दीपक अग्रहरि, दुर्गेश कसौधन सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।









