चार घंटे धरने के बाद पहुंचा नगर पंचायत प्रशासन, कटरा चौराहे से हटाया अतिक्रमण

News Desk
15 hours ago
Published On:

Follow Us

नितेश वर्मा उप सम्पादक एम आर जे न्यूज महराजगंज

निचलौल -महराजगंज। नगर पंचायत निचलौल के कटरा चौराहे पर अतिक्रमण और अव्यवस्था के विरोध में बुधवार को अनमोल मिश्रा धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि इस संबंध में नगर पंचायत प्रशासन को पहले शिकायत दी गई थी, लेकिन अतिक्रमण हटाने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
धरने की सूचना के बाद मौके पर धीरे-धीरे लोगों की भीड़ जुटने लगी। करीब चार घंटे बाद नगर पंचायत प्रशासन मौके पर पहुंचा और अतिक्रमण को तत्काल हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान चौराहे पर काफी संख्या में लोग जुट गए। अनमोल मिश्रा ने कहा कि जब तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वह धरने से नहीं हटेंगे। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद ही उन्होंने अपना धरना समाप्त किया।
स्थानीय लोगों ने भी चौराहे पर अतिक्रमण के कारण आवागमन में होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाते हुए नियमित रूप से कार्रवाई किए जाने की मांग की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
News Desk

News Desk

नमस्कार, MRJNews.in पर आप का स्वागत है। हमारा उदेस्य है आप को उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले से जुड़ी ताज़ा खबरें प्रदान करना है, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें। अगर हमारे द्वारा दिए गए खबर में कोई त्रुटि होती है तो आप हमसे बेझिझक संपर्क कर सकते है Whatsapp 7754835841 के जरिए धन्यवाद।

For Feedback - ask.mrjnews.in@gmail.com

Related News

Leave a Comment